फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 16 Apr 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। जिसमें कई लोग युवक की लाठी-डंडे, बेल्ट व लात-घूसे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ लोग बीचबचाव करने का प्रयास कर रहे हैं तो आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

करीब चार मिनट के वीडियो में युवक के साथ जमकर मारपीट नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है वह गांव निवासी एक युवती से मिलने के लिए रविवार को उसके घर पहुंच गया था। युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और गांव में ही दूसरे मोहल्ले का रहने वाला है। जब युवक युवती के घर पहुंचा तो कुछ लोगों ने युवक को युवती के साथ पकड़ लिया और मारपीट की। इस मामले में थाना प्रभारी से जानकारी की तो उन्हाेंने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें