फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में माफिया व गुंडों का राज था : प्रजापति

Tue, 16 Apr 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बूथ अध्यक्षों के परिश्रम और प्रयासों से ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए अपने-अपने बूथों पर पहले से अधिक मतदान कराएं। ये बातें होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कहीं।
विज्ञापन


सोमवार को नगर के मोहल्ला हल्लूसराय स्थित प्रेम शंकर वाटिका में वह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भरोसा नहीं, अबकी बार मोदी की गारंटी है। जो विकास पिछले 10 वर्षो में किया गया है, उससे देश में आज मोदी की लहर है। सपा सरकार में माफिया व गुंडों का राज था लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज रामराज है। जनता जान गई है कि यह केवल मोदी व योगीराज में संभव है। हमारे बूथ अध्यक्ष अपने बूथ के लाभार्थियों से संपर्क करके पहले से अधिक मत लेकर पार्टी को लिए विजय दिलाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पंकज गुप्ता, राकेश सिंह, भुवनेश राघव, आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें