फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मामूली कहासुनी होने पर घर में खींच कर सिर में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

Sat, 07 Mar 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में मामूली कहासुनी होने पर युवक को घर में खींच कर सिर में कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथमदृष्टया मामूली कहासुनी में हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जानकारी ली है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। देर रात तक पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

गांव बलकरनपुर निवासी राय सिंह के 20 वर्षीय बेटे बॉबी की हत्या हुई है। मृतक की मां मक्को देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पड़ोसी जसराज उनके बेटे बॉबी को घर से बुला कर ले गया था। गांव के मंदिर के पास दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान जसराज और बॉबी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय बॉबी वहां से लौट आया। उसके बाद बॉबी अपने भाई के साथ गांव में जा रहा था। इसी दौरान जसराज के घर के सामने से निकला तो जसराज ने कुछ लोगों के साथ बॉबी को अपने घर में खींच लिया। जबकि उसका भाई मौके से भाग निकला। भाई ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो बॉबी लहूलुहान हालत में जसराज के घर में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। बॉबी के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। जसराज और उसके परिवार के लोग फरार थे। वहीं जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ दीपक तिवारी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। फिलहाल अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। जानकारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें