फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक को सांप ने डसा, झाड़ फूंक में गंवाया समय, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव विजुआ नगला में शुक्रवार सुबह युवक को सांप ने डंस लिया। वह फूस के पूलों में मौजूद सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। परिजनों ने दिन भर युवक की झाड़ फूंक करवाने में समय गंवा दिया। हालत में सुधार न होने पर युवक ने देर शाम दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते चिकित्सक को दिखाते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन


गांव निवासी इकबाल ने बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे फैजान को सांप पकड़ने का शौक था। जिसके चलते अक्सर उसे डांटा भी जाता था। पिता ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव से बाहर किसी काम के लिए गया था। उसके पीछे बेटा फैजान गांव में ही फूस के पूलों में सांप पकड़ने के लिए चला गया। जहां बेटे ने सांप को पकड़ तो लिया। लेकिन सांप ने बेटे की अंगुली पर काट लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे इधर उधर ले जाकर उसकी झाड़ फूंक करवाने लगे। शुक्रवार की देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के शव का सुपुर्द ए खाक किया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उसको डॉक्टर के पास ले जाते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें