फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: 15 दिन पहले पिता की हुई मौत, सदमे में आ गया युवक, ट्रेन से कटकर दे दी जान

Tue, 31 Oct 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान जेब से मिले कागजातों के आधार पर हुई। पुलिस ने बताया कि युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी में पिता की मौत के बाद तनाव के चलते बहजोई निवासी सुमित (22) ने सोमवार को मऊ रेलवे फाटक के पास अलीगढ़-बरेली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त पास मिले मोबाइल से हुई। बहजोई निवासी सुमित कुमार के पिता नवल किशोर की मौत करीब 15 दिन पहले हो गई।

पिता की मौत के बाद से सुमित मानसिक तनाव में आ गया। सोमवार को सुमित के परिजन राजघाट गंगाघाट गया था। दोपहर तीन बजे करीब सुमित बाइक लेकर आटा चौकी स्थित चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक स्थित मऊ फाटक पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बाइक सड़क किनारे खड़ी करने के बाद ट्रेन का इंतजार करने लगा।

जैसे ही बरेली को जाने वाली अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन आई वह ट्रेन की ओर बढ़ने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौकी पुलिस भी यहां आ गई।

युवक के जेब से मिले मोबाइल की मदद से उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अविवाहित था। उसका एक बड़ा भाई व एक छोटा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें