फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिल्ली से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। दिल्ली से घर लौट रहे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पहलबाड़ा के निवासी शीशपाल उर्फ पप्पू (22) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शीशपाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पहलबाड़ा निवासी शीशपाल उर्फ पप्पू दिल्ली में रहकर ट्रेवलिंग एजेंसी रेपीडो में बाइक चलाता था। वह बुधवार रात सवा 12 बजे बाइक से ही अपने गांव लौट रहा था। गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव हरदासपुर के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर शीशपाल की मौत हो गई।
मौत की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता का रो रोकर कर बुरा हाल है। शीशपाल अपने पीछे सात माह की बेटी छोड़ गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें