फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशे की हालत में एक्सप्रेस ट्रेन के आगे ट्रैक पर पहुंचा युवक

Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे फाटक 36बी पर शनिवार की दोपहर एक युवक नशे की हालत में अलीगढ़ की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे पहुंच गया। लोक पायलट की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। जिससे ट्रेन करीब सात मिनट तक फाटक पर खड़ी रही। सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक से हटा दिया। तब कहीं ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1.30 बजे बरेली से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन चन्दौसी से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। ट्रेन रेलवे फाटक 36 बी के निकट पहुंची ही थी। उसी समय ट्रेन के आगे ट्रैक पर नशे की हालत में एक युवक पहुंच गया। ट्रैक पर युवक को देख लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद गेटमैन राजू मौके पर पहुंचा और कुछ लोगों की मदद से युवक को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया। आरपीएफ भी पहुंच गई और युवक को ट्रैक से हटा दिया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। युवक इतना ज्यादा नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था और न ही अपना नाम व पता बताने की स्थिति में था। आरपीएफ भी युवक को ट्रैक से हटा कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें