धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (30) का शव शुक्रवार सुबह उसके कमरे में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी काफी समय पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और वह घर में अकेले रह रहा था। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उसे देखने के लिए कमरे में प्रवेश किया, तो वह साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। जानकारी की जाएगी। संवाद