फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होली पर ससुराल जा रहे युवक की हादसे में जान गई

Wed, 27 Mar 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर सोमवार को ससुराल होली मिलने जा रहे धनारी के गांव रामनगर उर्फ कनुआ नगला निवासी राजवीर (24) की बाइक में दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ कनुआ नगला निवासी राजवीर की सात माह पहले बहजोई के गांव दूधापुर से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि होली पर पत्नी मायके में थी। जिस पर राजवीर सोमवार को होली मिलने के लिए ससुराल जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद आगरा हाइवे पर कलक्ट्रेट के निकट दुग्ध वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें