फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेड़ से टूटी टहनी की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना क्षेत्र के रीठ गांव में शनिवार की रात होलिका दहन के लिए लकड़ी काटने गए 17 वर्षीय किशोर की पेड़ की टहनी की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रीठ गांव के कुछ युवक होलिका दहन के लिए शनिवार की रात जंगल से लकड़ी काटने गए थे। जानकारी के अनुसार इनमें 17 वर्षीय किशोर भी शामिल था। बताते है कि वह पेड़ के नीचे खड़ा था, जबकि कुछ युवक पेड़ के ऊपर चढ़कर टहनियां काट रहे थे। इसी बीच पेड़ की एक टहनी टूटकर नीचे खड़े किशोर के ऊपर आ गिरी। जिसमें सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें