फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान

Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गांव करियाखेड़ा में ससुराल आए रजपुरा थाना क्षेत्र के हिरौनी गांव निवासी प्रेमपाल (27) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुराल वालों से जानकारी की है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के हिरौनी गांव के रहने वाले प्रेमपाल पुत्र भूरे की शादी जुनावई थाना क्षेत्र के करिया खेड़ा बगुर्रा गांव में जगत सिंह की बेटी इमरता से हुई थी।
बुधवार को प्रेमपाल पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पत्नी उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जुनावई सीएचसी लेकर पहुंची।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस आने से पहले ही प्रेमपाल की मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और जानकारी की। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार साल का बेटा और सात माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें