फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट करने के आरोप में नर्सिंग होम संचालक समेत छह पर रिपोर्ट

Wed, 02 Apr 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई। हाईवे पर लाठी-डंडों व बेल्टों से मारपीट करने के आरोप में कादरी नर्सिंग होम के संचालक नासिर, उनके बेटे राजू, शावेज, सालिम व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ईदगाह के निकट सोमवार को दोपहर बाद हुई मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोग चोटिल हुए थे। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
मोहल्ला दुर्गा काॅलोनी निवासी शहजाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा इकाब ईद पर अपने दोस्त के पास मिलने गया था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर वह बड़े बेटे जुनैद के साथ मौके पर पहुंचा और बीचबचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे व बड़े बेटे को भी पीटना शुरू कर दिया। आरोपी मारपीट करते हुए उसे व दोनों बेटों को हाईवे तक ले आए थे।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार समेत बाद में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर विवाद करने के नामजद आरोपियों नासिर समेत शावेज व सालिम तथा अन्य अकरम, राजू उर्फ राशिद अली व सद्दाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


मारपीट का घटना वीडियो वायरल

ईदगाह के निकट हाईवे पर सोमवार को दोपहर बाद हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग हाथ में बेल्टें आदि लिए मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पास में ही पुलिस की गाड़ी खड़ी है और सायरन की आवाज आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें