फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत

Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

मुरादाबाद मार्ग पर गांव फिरोजपुर के निकट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नीतू (35) निवासी पीला खदाना सरायतरीन को टक्कर मार दी। नीतू की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ में सवार भतीजा अक्षय घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीतृ के बड़े भाई राजीव ने बताया कि नीतू सरायतरीन में ठेला लगाकर पकौड़ी बेचते थे। वह सोमवार को भतीजे अक्षय के साथ उसकी ननिहाल मुरादाबाद के गांव जटपुरा गया था। रात में करीब 11 बजे भतीजे को लेकर लौट रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे उनके भाई ने हादसा देख परिजनों को सूचित किया और घायल अक्षय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बताया कि परिवार में पत्नी कामनी और दो बेटी व एक बेटे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। कोतवाल अनुज तोमर का कहना है कि अज्ञात में तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें