फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पशु चोरी करने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : पकड़े गए चोरी के आरोपी।
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को पशु चोरी गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बृहस्पतिवार की रात को थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी से किसान के दो पशु चोरी कर लिए थे। किसान के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली थी। आरोपी अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो आरोपियों का सुराग लग गया था। इसी क्रम में शनिवार को गांव पानीबाड़ा के नजदीक से आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी की दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को गांव हिरौनी निवासी किसान राजेंद्र की पशुशाला से दो भैंस चोरी की गई थीं। किसान आहट से जागा तो उसने शोर मचा दिया था। इसके बाद आरोपी दोनों भैंस को महिंद्रा पिकअप गाड़ी में भरकर भाग गए थे। ग्रामीणों ने पीछा किया था तो रास्ते में एक गाड़ी छोड़ गए थे, जिसमें भैंस थी। इसके बाद से ही टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी।
एसपी ने बताया कि आरोपी फिर से चोरी करने की फिराक में लगे थे। सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में रजपुरा निवासी अरमान, अनस, शादाब, रोहित उर्फ मुन्ना, रिहान, दानिश, मोनिश, दानिश और बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मौज्जम शामिल है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह चोरी की कई घटनाएं अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों का रिकॉर्ड तलाश किया जा रहा है। न्यायालय से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

0000000000000
चार दिन पहले फर्रुखाबाद से चोरी की थी पिकअप गाड़ी
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पांच दिन पहले फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज अंतर्गत नयागनीपुर से महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी की थी। इस चोरी में अरमान, अनस, रिहान और मुन्ना उर्फ रोहित शामिल था। अरमान गाड़ी चलाकर लाया था। इसी गाड़ी से गांव हिरौनी में घटना देने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों के घेराव करने पर इसी गाड़ी को छोड़कर कर भाग गए थे। जबकि दूसरी पिकअप को साथ ले गए थे।
0000000000000000
पशु चोरी करने वाला गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। दो पिकअप गाड़ी मिली हैं। दो दिन पहले किसान के पशु चोरी कर भागते समय ग्रामीणों ने घेराव किया था। आरोपी भाग गए थे लेकिन गाड़ी छोड़ गए थे। इसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें