फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंधी में दीवार गिरने से जुनावई के युवक की नोएडा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी निवासी युवक की नोएडा में आंधी के दौरान मकान की दीवार गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पूरन पट्टी निवासी उमेश कुमार (25) अपने बड़े भाई प्रेम सिंह के साथ नोएडा के कुलेसरा में किराये के मकान में रहता था। दोनों भाई ओला कैब चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान के दौरान प्रेम सिंह मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था, जबकि उमेश दूसरी मंजिल पर बने टिनशेड के नीचे आराम कर रहा था।
आंधी के तेज झोंकों से पड़ोसी बदन सिंह के मकान की दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा टिनशेड पर आ गिरा, जिससे उमेश उसके नीचे दब गया। आवाज सुनकर प्रेम सिंह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उमेश को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उमेश के चाचा राजपाल ने बताया कि उमेश की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके पिता जुगेंद्र सिंह का निधन वर्ष 2004 में हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें