फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर तैयार कर दी मजार, लगातार हो रहा था निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 05 Jun 2026 03:50 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला

सार

संभल जिले के बाघऊ गांव में सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर बुलडोजर से मजार को ध्वस्त कराया गया। प्रशासन ने इसे सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान का हिस्सा बताया है।
विज्ञापन
संभल में तोड़ी गई मजार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र तथा चार थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मजार को ध्वस्त करा दिया गया।

विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद बाघऊ गांव में सरकारी भूमि पर बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। खेडेश्वर शिव मंदिर के महंत रामगिरी ने बताया कि संबंधित स्थान पर करीब दस वर्ष पूर्व मजार का निर्माण शुरू हुआ था।

उनके अनुसार शुरुआत में वहां कुछ ईंटें रखी गई थीं लेकिन समय के साथ निर्माण का दायरा बढ़ता गया। उनका कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व निर्माण पर लिंटर भी डाल दिया गया था और धीरे-धीरे सरकारी भूमि पर कब्जा बढ़ाया जाता रहा।
विज्ञापन


प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी की और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को अलर्ट रखा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें