फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

Thu, 29 May 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। शादी समारोह से घर लौट रहे भगवान सिंह (30) की मंगलवार देर रात नरौरा रोड पर गांव रसूलपुर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी भगवान सिंह पुत्र लटूरी सिंह मंगलवार देर रात अपने गांव के ही तेजपाल के बेटे के शादी समारोह से पैदल घर लौट रहा था। परिजनों का कहना है कि जैसे ही वह गांव से सटे राजमार्ग को पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मारकर चला गया। घायल की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मायावती और छह बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें