जुनावई। थाना क्षेत्र के मैंदावली गांव में शनिवार को एक मकान पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे मजदूर का हाथ सामने से जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने के कारण वह जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।
गांव मैंदावली में अजब सिंह के मकान पर लिंटर डाला जा रहा था। अन्य मजदूरों के साथ गांव के ही रहने वाले राकेश कुमार (26) भी मजदूरी पर काम करने के लिए गया था। अजब सिंह के मकान के बराबर से ही हाईटेंशन लाइन का तार निकल रहा है। लिंटर डालते समय राकेश कुमार का हाथ बिजली लाइन से टच हो गया और राकेश कुमार जमीन पर जा गिरा।
गांव के लोगों के द्वारा उसे आनन-फानन में जुनावई सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवार जनों की मांग पर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई भूपेंद्र कुमार ने बताया राकेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।