फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधार कार्ड बनवाने पहुंची महिला को महिला दरोगा ने जड़े थप्पड़, हंगामा

Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुख्य डाकघर पर शनिवार को आधारकार्ड बनवाने के लिए टोकन लेने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की हो गई। जिस पर महिला दरोगा ने एक महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए। गुस्साई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं का समझाकर शांत किया।
विज्ञापन



सुभाष रोड के मुख्य डाकघर और घंटाघर बाजार के उप डाकघर आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए रोजाना सुबह से ही भीड़ जुट रही है। शनिवार को भी सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब नौ बजे मुख्य डाकघर से फव्वारा चौक तक लोगों की लंबी लाइन लग गई। लाइन में लगे लोग जब एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे तो डाक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर व्यवस्था संभालने के लिए बुला लिया। इस दौरान मुख्य डाकघर के बाहर लाइन में लगी एक महिला को महिला दरोगा ने कई थप्पड़ जड़ दिए। जिस पर महिलाएं भड़क गईं और महिला दरोगा से तीखी नोकझोंक करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
डाकघर के बाहर हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मोहित कुमार पुलिस के साथ आए और हंगामा करने वाली महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने लोगों को स्वयं ही टोकन बांटे। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर पंकज वैश्य ने बताया कि लोगों को तीन मई के लिए टोकन बांटने का समय बताया गया था। शनिवार को ढाई हजार लोगों में टोकन बांटे गए हैं। जिनके दो जुलाई तक आधार कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं उप डाकघर की पोस्टमास्टर रेखा रानी ने बताया की एक हजार लोगों में टोकन वितरित किए गए है। रोजाना 25 लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें