फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला कोटेदार ने जेठ पर लगाया पीटने का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय में महिला राशन डीलर व उनकी बेटी से जेठ ने गाली गलौज करने, पीटने और राशन के अभिलेख भी नाली में फेंक का आरोप लगाया है। इस मामले में कोटेदार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गांव कमलपुर सराय निवासी राशन डीलर राजमाला का आरोप है कि शनिवार की सुबह 11 बजे राशन उठाने के लिए संभल जा रही थी, तभी जेठ ने रास्ते में रोक कर राशन के गोदाम की चाबी मांगी। मना करने पर गाली गलौज शुरू कर दी और पीटने लगे। इसमें वह व उसकी बेटी आरती घायल हो गई। राशन उठाने के रजिस्टर और दस्तावेज छीन कर नाली में फेंक दिए। वह भीगने के कारण खराब हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। महिला ने थाने पहुंच कर जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि राशन डीलर महिला की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें