फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आग से झुलसी महिला ने छठे दिन दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। आग से झुलसी मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी महिला संतोष की छठे दिन दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कूबरीराम निवासी महिला के पिता चेतेंद्र के मुताबिक बीती 12 जून को सुबह करीब सात बजे बेटी संतोष दुर्गा कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल में चाय बना रही थी। तभी अचानक रसोई गैस सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने के कारण लगी आग से वह बुरी तरह झुलस गई। बेटी को उपचार के लिए पहले बहजोई व बाद में मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। यहां से बेटी को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान 18 जून को सुबह करीब साढ़े छह बजे बेटी संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं, महिला की मौत से परिवार वालों समेत बेटे कौशल व जयंत का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें