फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, चंदाैसी में 90 करोड़ से अधिक कारोबार का अनुमान

Sat, 07 Nov 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार को धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई। जनपद में 90 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महंगाई के चलते सर्राफा कारोबार भी 40 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। 15 से 20 करोड़ का ऑटोमोबाइल कारोबार होने की अनुमान है। बर्तन, क्रॉकरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार भी 15 करोड़ के करीब होने का अनुमान है। वहीं लोगों ने घर की सजावट समेत अन्य रोजमर्रा के सामान की भी खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस पर सुबह से ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजा कर बैठ गए। सुबह 10 बजे के बाद से ही बाजारों में रौनक होने लगी। दोपहर तक बाजारों में भारी भीड़ जुटने लगी। महंगाई होने के बावजूद सर्राफा बाजार भी गुलजार रहे। धनतेरस पर सोने का भाव 1,45000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,90000 रुपये रहा। महंगाई होने के बावजूद लोगों ने जम कर खरीदारी कर परंपरा का निर्वहन किया। हालांकि सर्राफा व्यापारियों के अनुसार महंगाई के चलते सोने के हल्के आभूषणों की मांग रही। जबकि चांदी के फिलहाल दाम गिरने से ज्यादा बिक्री रही। लोगों ने चांदी के सिक्के अधिक खरीदे। वहीं ऑटोमोबाइल की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। लोगों ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी की। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक सामान में एलईडी, वॉशिंग मशीन आदि की मांग रही। संभल, चंदौसी, गुन्नौर, बबराला, जुनावई, नरौली में देर रात बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें