फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महापुरुष स्मारक समिति ने नोबेल विजेता डॉ. सीवी रमन को किया नमन

Sat, 07 Nov 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में सीता रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई। महान स्वतंत्रता सेनानी विपिन चंद्र पाल और नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न डॉ. सीवी रमन को भी उनकी जयंती पर याद किया गया। कार्यक्रम में मिट्टी के दिये जलाकर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने भगवान धन्वंतरि के आयुर्वेद और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से भी ऊपर है। उन्होंने विपिन चंद्र पाल के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और डॉ. सीवी रमन की रमन की खोज को याद किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. नितिन कौशिक, अंकित वार्ष्णेय और पंकज अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। आयोजक पंडित सुरेश चंद्र शर्मा रहे। इस दौरान हिमांशु यादव, विकास यादव, शिवकुमार, अफजल खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता हॉस्पिटल अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार गुप्ता ने की। संचालन डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें