संभल। हयातनगर थाने में मोहल्ला हयातनगर निवासी छह लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने होली खेलते समय एक वीडियो बनाया था। जिसमें दूसरे समुदाय के प्रति आपत्तिजनक बातें कहीं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसकी जानकारी हयातनगर निवासी समीर को हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसमें कहा गया है कि वायरल हो रहे वीडियो से रोष है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला हयातनगर निवासी आकाश, सचिन, वीरू, विनीत, विनीत और आजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।