चंदौसी में रेलवे लाइन की चेकिंग के दौरान सामने से ट्रेन आ जाने के कारण की मैन में जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इसमें वह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़-चंदौसी रेलवे लाइन पर रेलवे लाइन चेक करते समय सामने से आई ट्रेन को देखकर की-मैन ने सूखी सोत नदी में पुल से छलांग लगा दी। इसमें की-मैन को गंभीर चोट आई है। मझोला हॉल्ट के नजदीक हादसा हुआ है। हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी और आरपीएफ पहुंच गई।
विज्ञापन
की-मैन को मुरादाबाद रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। रेलवे विभाग में बहजोई स्टेशन पर की-मैन के पद पर संदीप कुमार कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे वह चंदौसी जंक्शन से चन्दौसी-अलीगढ़ रेलवे लाइन चेक करने के लिए निकले थे।
की-मैन लाइन चेक करते हुए मझोला हाल्ट के आगे सोत नदी के पास पहुंचे तो अलीगढ़ की ओर से ट्रेन आ गई। अचानक से सामने आई ट्रेन को देखकर की-मैन ने पुल से सूखी सोत नदी में छलांग लगा दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेलवे अधिकारी और आरपीएफ को सूचना दी। घायल कीमैन को चंदौसी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेलवे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
चंदौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि की-मैन के साथ हादसा हुआ है। हादसा कैसे हुआ है। इसकी जानकारी की जाएगी। फिलहाल की-मैन का उपचार कराया जा रहा है।