फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मृत शिशु को जन्म देने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मौत

Tue, 21 May 2024 04:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। नगर के एक मोहल्ला निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मुरादाबाद में मृत शिशु को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन युवती को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। दिल्ली में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती से मोहल्ले का एक युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। कुछ दिन पहले युवती के कान में परेशानी हुई तो उसकी मां दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई। तब परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो युवती ने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद युवती के पिता ने 17 अप्रैल 2024 को आरोपी कमल और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन मुरादाबाद ले गए। जहां पर दुष्कर्म पीड़िता ने मृत शिशु को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही दुष्कर्म पीड़िता की हालत भी बिगड़ गई। जिस पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की रात दुष्कर्म पीड़िता ने दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। वहीं आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें