बनियाठेर। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद हाईवे पर दाल मिल की पुलिया के निकट बुधवार सुबह लगभग आठ बजे टायर फटने से ईंट से भरा ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें चालक परिचालक भी चोटिल हो गए। हाईवे पर ईंटें बिखर जाने से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
जनपद अमरोहा के थाना जोया के मेघपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक वसीम ने बताया कि वह अपने साथी सालिम के साथ जोया भट्ठे से ईंट लेकर बहजोई जा रहे थे। ट्रैक्टर रसूलपुर कैली गांव से निकला तो दाल मिल की पुलिया से 200 मीटर पहले अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। वसीम ने बताया कि उसने व सालिम ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों चोटिल हो गए ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद बचाव कार्य किया गया। करीब एक घंटे प्रयास के बाद हाईवे से ईंटें हटाई गई। पलटे ट्रैक्टर ट्राॅली को दूसरे ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया।