फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ताईक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों को जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें एकेडमी के खिलाड़ी गर्व भारद्वाज, आराध्या सिंह, रिया सिंह, राहुल दिवाकर आदि खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (कोरिया) से जारी ब्लैक बैल्ट प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

साथ ही अवनी और मनन सिंह को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी मेहनत की प्रशंसा की तथा ताइक्वांडो खेल की जानकारी लेते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए।
खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।इसके साथ ही खेलों से धैर्य, सहनशीलता, टीम वर्क आदि गुणों का विकास होता है। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो सचिव सुरेश कुमार, कोच रेखा, अजय कुमार, गरिमा तोमर, माधव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें