फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पतंग लूटने खेत में गए किशोर को सांप ने डसा

Mon, 31 Aug 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सीतापुरी में पतंग लूटने खेत में गया 15 वर्षीय चिंटू सर्पदंश का शिकार हो गया। किशोर के मुताबिक, खेत में चार सांप आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान दो सांपों ने उस पर हमला कर दिया और डस लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन बिना किसी अंधविश्वास में पड़े तत्काल किशोर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव सीतापुरी निवासी 15 वर्षीय चिंटू रविवार को पतंग लूटने के लिए धान के खेत की ओर गया था। परिजनों ने बताया कि खेत में पहुंचने के बाद चिंटू की नजर चार सांपों पर पड़ी। चारों सांप आपस में लड़ रहे थे।
वह वहां से निकलने का प्रयास कर रहा था, तभी दो सांपों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद किशोर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को खेत में हुई पूरी घटना के बारे में बताया। चिंटू को सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने समय गंवाए बिना उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि किशोर को भर्ती किया गया है। उपचार चल रहा है। हालत में सुधार है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मामलों में झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें