फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या, ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
भावना उर्फ काजल, मृतक किशोरी का फाइल फोटो। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में बुधवार तड़के करीब तीन बजे घर के आंगन में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी के पिता ने ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ग्राम प्रधान की तलाश की जा रही है। एसपी चक्रेश मिश्र ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। थाना प्रभारी के साथ स्वॉट टीम को खुलासे के लिए लगाया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता लोकेश उर्फ भोले ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी भावना उर्फ काजल बुधवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उनका आरोप है कि तड़के करीब तीन बजे गांव शाहजहानाबाद का ग्राम प्रधान उमेश उनके घर आया और बेटी को गोली मारकर भाग गया जिससे उनकी किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। लोकेश का दावा है कि आरोपी ग्राम प्रधान से उनकी गंगा किनारे भूमि को लेकर रंजिश चल रही है और बेटी की हत्या भी उसके धोखे में की गई है। बताया कि भावना आंगन में उनकी चारपाई पर कंबल ओढ़ कर सो रही थी। आरोपी ने इसी दौरान गोली सीने में मार दी। रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान उमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
किशोरी की हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस की टीम को छानबीन के लिए लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें