जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में रंजिश के चलते बीते दिन घर पर आकर गाली गलौज व धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के करियाखेड़ा बगुर्रा गांव की रहने वाले आशा राम की पत्नी सर्वेश कुमारी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे करीब वह अपने घर पर पशुओं को दाना उबाल रही थी। तभी रंजिश के चलते गांव के ही तीन लोग घर पर चढ़ कर आ गए और दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा होने पर मुहल्ले के लोगों को एकत्र होते हुए देखकर तीनों लोग धमकी देते हुए चले गए। वहीं महिला ने तीनों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर गांव के ही रहने वाले कर्रू,लोकेश, प्रवेश कुमार सहित तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया महिला की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।