संभल।
नवविवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में एसपी के निर्देश पर संभल कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें पति, देवर और ससुर को आरोपी बनाया गया है। यह कार्रवाई विवाहिता के पिता की तहरीर पर की गई है।कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 17 फरवरी को एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पति से पहले उसके पिता और भाई के के साथ दुष्कर्म कराने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में नवविवाहिता के पति, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।