फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर जाम लगाने में पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे समेत 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बुजुर्ग महिला के हत्यारोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों व रिश्तेदारों ने 10 मई को हाईवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था। मामले में पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह के बेटे तनुज बादशाह समेत नौ नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दरोगा सोमपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि 10 मई की शाम वह गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मारपीट में मोहल्ला यादव काॅलोनी निवासी सोनवती की मौत हो गई थी। इसको लेकर परिजन व रिश्तेदारों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। उन्होंने मौके पर जाकर लोगों को समझा-बुझाकर हाईवे से हटाने की कोशिश की तो लोग भड़क गए और पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगे। बाद में सूचना मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसबल के मौके पर पहुंचने के बाद हाईवे से जाम हटवाया जा सका। इस बीच घंटे भर हाईवे पर यातायात बाधित रहा। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, हाईवे पर जाम लगाकर यातायात बाधित करने आदि के आरोप में तनुज बादशाह समेत भुजवीर, मुनेशपाल, जयवीर सिंह, लज्जावती, कमलेश, चांद माया, सुनीता व बबीता तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें