फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव गुमथल में रामलीला ग्राउंड के पास बने शिव मंदिर में सोमवार को मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मां काली की मूर्ति को एक सजे हुए ठेले पर विराजमान किया गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
उनके पीछे सजे ठेले पर मां काली की मूर्ति के साथ श्रद्धालु जयकारे लगा रहे थे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर बाजारों व चौराहों से गुजरी और वापस मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन

मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान से मां काली की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके बाद मां काली की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल प्रजापति, हरिओम प्रजापति, रामकिशोर कश्यप, भोला कश्यप, श्याम सिंह, नरेश मौर्य, मोहनलाल मौर्य, जोगिंदर पाठक और हीरालाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें