फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चकबंदी मामलों में संयुक्त टीम करेगी स्थलीय सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संपूर्ण समाधान दिवस में चकबंदी से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों का नियमानुसार प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। चंदौसी तहसील सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने तथा शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत दिलाने के निर्देश दिए।
राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अंश निर्धारण एवं खतौनी से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने और राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से भूमि विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


0000000
जिले की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की यह रही स्थिति
तहसील- शिकायतें निस्तारित अध्यक्षता
चंदौसी- 88 10 डीएम
विज्ञापन

गुन्नौर- 83 06 एडीएम
संभल- 50 03 एसडीएम
000
कुल शिकायतें- 221 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें