फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी भीषण आग, सूचना पर भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में शॉर्ट सर्किट होने से हैंडीक्राफ्ट कारखाने में आग लग गई। कारखाने से आग की लपटें उठती देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन दमकल नहीं पहुंची। इस बीच लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत की और करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद सबमर्सिबल पंप से ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल निवासी फैजान का कच्चा इलाके में हैंडीक्राफ्ट कारखाना है। शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे हैंडीक्राफ्ट कारखाने में आग लग गई। कारखाने में कार्य कर रहे फैजान व कारीगर जैद व फहीम आग बुझाने लगे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कारखाने के अंदर देखा तो भयंकर आग लग रही थी।
मोहल्ले के ही लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। लोगों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग काबू में आने से पहले कारखाने में रखीं मशीनें और तैयार माल सहित फैजान को शादी में मिली बाइक जल गई। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजान की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें