फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंच गई युवती, जीआरपी ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। परिजनों से कहासुनी के चलते सोमवार दोपहर एक युवती राजघाट रेलवे स्टेशन के डिबाई आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए बैठ गई। गनीमत रही कि इसकी जानकारी जीआरपी को हो गई। जीआरपी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर युवती को ट्रैक से हटाया और समझा बुझाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चंदौसी जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे करीब एक युवती राजघाट रेलवे स्टेशन के डिबाई आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए बैठ गई। जानकारी मिलने पर हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, राशिद हुसैन और शिवलोचन मौके पर पहुंच गए और युवती को रेलवे ट्रैक से हटाकर जीआरपी थाना राजघाट ले आए।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि उसकी अपने परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंच गई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि युवती के परिजनों से फोन पर संपर्क कर उन्हें बुलाया गया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें