संभल। नखासा थाना क्षेत्र में मंदिर गई छात्रा को युवक फूल तोड़ने के बहाने से जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। दोपहर में करीब तीन बजे बेटी कक्षा पांच की छात्रा पड़ोस के शिव मंदिर गई थी। आरोप है कि एक युवक छात्रा को फूल तोड़ने के बहाने से बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे गाली गलौज करते हुए मारापीटा।
छात्रा किसी तरह छूटकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। लोगों ने फोन करके व्यक्ति को सूचना दी। व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।