फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गैस लीक से झुलसी चार वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के भमोरी पट्टी निवासी नीरज यादव की चार वर्षीय बेटी सानू दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपनी मां भुवनेश देवी के साथ अमरोहा के खैलिया पट्टी गांव में रिश्तेदारी में थी। वहां 28 अप्रैल की शाम खाना बनाते समय गैस का पाइप निकल गया। इससे अचानक आग फैल गई और कई लोग चपेट में आ गए। सानू और उसकी मां भुवनेश देवी भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। सानू को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन देररात शव लेकर गांव लौटे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें