फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी में बनेगा चार कक्षों का निरीक्षण भवन, टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में विकास को लेकर अब चंदौसी में गांव आटा के पास निरीक्षण भवन निर्माण की तैयारी कर ली गई है। सरकारी भूमि में बनने वाले निरीक्षण भवन पर करीब 2.75 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि शासन ने निरीक्षण भवन निर्माण को स्वीकृति दे दी है। जिसमें चार कक्ष तैयार कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने चंदौसी में गांव आटा के पास सरकारी भूमि चिह्नित की थी। इस भूमि पर निरीक्षण भवन का निर्माण होना था। पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने निरीक्षण भवन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि गांव आटा के पास चार कक्षों के निरीक्षण भवन निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। निरीक्षण भवन में चार कक्षों के साथ ही शौचालय और बाथरूम बनाए जाने हैं। निरीक्षण भवन के आसपास की भूमि को भी समतल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। करीब एक महीने में काम शुरू कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें