फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। नरौरा- मुरादाबाद हाईवे स्थित कुम्हार वाली पुलिया के पास सोमवार शाम चार बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी हरपाल (52) की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा और दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

हरपाल पुत्र कन्हैया अपने भतीजे कुंवर पाल पुत्र हरन सिंह के साथ बाइक से यूरिया खाद लेने के लिए नरौरा जा रहे थे। वहीं बुलंदशहर जिले के कस्बा नरौरा के मोहल्ला धर्मकर्म निवासी हरपाल पुत्र जगदीश अपनी पत्नी गौरी व बेटे दक्ष के साथ बाइक से गुन्नौर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में नरौरा- मुरादाबाद स्थित कुम्हार वाली पुलिया के नजदीक दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हरपाल के भतीजे कुंवर पाल व दूसरी बाइक सवार हरपाल, उसकी पत्नी गौरी और बेटे दक्ष को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक हरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी कमलेश और 18 वर्षीय बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक बेटा दस साल से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें