फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज, पति और उसकी मां को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू में रविवार को हुई 22 वर्षीय ज्योति की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति दुर्गेश और उसकी मां गुड्डो देवी उर्फ गुड़िया पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हत्या के इस मामले में बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सेरई उर्फ विजयगढ़ी की निवासी शंकुलता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शंकुलता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू के निवासी दुर्गेश के साथ की थी। दुर्गेश ने उनकी बेटी की दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद सिर पर फुंकनी मारकर हत्या कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्गेश और उसकी मां गुड्डो देवी उर्फ गुड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। भीकमपुर तिराहा व गांव सिंघौली कल्लू से दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। रविवार को दुर्गेश ने खुद ही पत्नी की हत्या कर दी थी और थाने पहुंचकर उसकी लाश कमरे में पड़े होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें