फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिशासी अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश से उनके कार्यालय पर मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि चंदौसी-बेरनी मार्ग से पांच मीटर चौड़ा कच्चा रास्ता बनियाठेर के मुरादाबाद हाइवे से जुड़ता है। उस रास्ते की बीच को केंद्र बिंदु मानकर सड़क के दोनों ओर की भूमि फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है। जिसमें कुछ फैक्टरी के लोग अपनी भूमि बचाने के लिए किसानों की भूमि दांव पर लगा रहे हैं। इस पर किसान नेताओं ने कहा कि अगर उस रास्ते के बीच केंद्र बिंदु से दोनों तरफ की सड़क बराबर नहीं नापी गई तो किसान भूमि नहीं देंगे। इसके साथ-साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने किसानों के साथ अन्याय न होने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मुकेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, शानू शर्मा, चीनू जैन, मनोज कुमार, सुदेश कुमार, राहुल कश्यप आदि किसान नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



स्वस्थ काया के लिए बच्चों ने किया योगाभ्यास
चंदैसी। भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी के तत्वाधान में पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन गोविंद बल्लभ पंत जूनियर हाईस्कूल में किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष गुप्ता ने शुरुआत की। वंदेमातरम के बाद पराग बंसल द्वारा बालकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उपस्थित बच्चों द्वारा पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया। मोहित गोयल ने संस्कार पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया। पूजा रानी ने बच्चों को डांस के टिप्स सिखाए। इस अवसर पर विकास गोयल, अतुल शंकर चौधरी, शहनाज, शिखा सक्सेना, अजय शर्मा, नव्या गोयल आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें