संभल। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार यानि आज संभल के गांव कसेरूआ पहुंचेगा। यह प्रतिनिधिमंडल गांव में मस्जिद तोड़ने के मामले की जानकारी लेने आ रहा है। इस सूचना के बाद ही प्रशासन द्वारा मस्जिद का मलबा हटवा दिया गया है।
अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था। इसका मलबा पड़ा हुआ था। बुधवार को नायब तहसीलदार दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और टीम से मलबा हटवा दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव में रास्ता बाधित हो रहा था। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मलबा हटवा दिया गया है। गांव में ही मलबा दूसरे स्थान पर डलवाया है।