फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गलती से दूसरी बस में सवार हुए बच्चे को तलाश कर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। परिवार के साथ हरदोई से दिल्ली जाते समय एक ढाबे पर रुकी बस से उतरकर दूसरी बस में बैठे चार वर्षीय बालक को तलाश कर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को बालक के लापता होने पर परिजनों ने गौतम बुद्धनगर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन

बालक को लेने पहुंचे उसके पिता महावीर ग्राम आटामऊ, थाना संडीला जनपद हरदोई ने बताया कि वह 26 फरवरी को अपने परिवार के साथ गांव से दिल्ली जा रहे थे। दादरी में स्थित ढाबे पर जाकर रोडवेज बस रुकी तो वह गाड़ी से उतरकर पानी लेने गए। उनके पीछे उनका बेटा शिमोन भी बस से उतर गया, बाद में दूसरी बस में बैठ गया। जब तक वह पानी लेकर आया तब तक दूसरी बस जा चुकी थी। बच्चे को काफी देर तक तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद अपने बच्चे के अपहरण के संबंध में थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। काफी तलाश करने पर पता चला उनका बेटा थाना गुन्नौर की पुलिस ने बरामद कर लिया है।

थाना पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस के चालक रामकिशन गुप्ता ने चार वर्षीय बालक शिमोन को गुन्नौर पुलिस के सुपुर्द किया गया। रात्रि मोबाइल गश्त के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाने के बाल कक्ष में महिला कांस्टेबल प्रियंका की निगरानी में बिठाया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर उक्त बच्चे की पहचान करने के लिए बच्चे की फोटो खींचकर प्रसारित किए गए थे।
विज्ञापन

उप निरीक्षक रोहित कुमार के स्टेटस को देखकर थाना दादरी जनपद गौतम बुद्धनगर से दरोगा कपिल कुमार द्वारा फोन बताया कि इस बच्चे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद जानकारी मिलने पर गुन्नौर थाने पहुंचे महावीर के सुपुर्द उनका बेटा शिमोन कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें