फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : हादसों में औसतन हर दिन गई एक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नवंबर महीने में चले यातायात माह में यातायात पुलिस ने नियमों के पालन के लिए 2064 जागरूकता कार्यक्रम किए और अनदेखी करने पर करीब 23 हजार चालान काटे। फिर भी नियमों का पालन नहीं करने के चलते सड़क हादसे हुए और 30 लोगों की जान चली गई। यानी औसतन रोज एक मौत हुई। सवाल यही है कि लोगों में जागरूकता का माहौल कब बनेगा और कब हादसों में कमी आएगी। पुलिस भी पालन कराने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यातायात महीने की शुरुआत से ही यातायात पुलिस सक्रिय दिखाई दी। पुलिस ने जिले में स्कूल कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए। इनमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। उद्देश्य यही था कि लोग सड़कों पर वाहनों से चलने के दौरान नियमों का पालन करेंगे तो हादसों में कमी आएगी लेकिन लोगों में जागरूकता का अभाव रहा।
जिले की सड़कों पर लोग नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन से चले तो विभिन्न मार्गों पर कई हादसे हुए। इन हादसों में 30 लोगों की मौत हो गई। सबसे भीषण हादसा हयातनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव रसूलपुर धतरा में हुआ। जिसमें कार और सब्जी की पिकअप की भिड़ंत हुई। कार सवार छह लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

00000000
इतने हुए चालान-
बिना हेलमेट के 13006, शराब पीकर वाहन चलाने में 37, बिना सीट बेल्ट के 1260, रांग साइड के 540, स्टंट बाइकिंग के 47, बिना लाइसेंस के 3124, ट्रिपल राइडिंग के 2030, ओवरस्पीड के 285, बच्चों द्वारा वाहन चलाने के 95, बिना बीमा के 1089, बिना प्रदूषण के 1137, प्रेशर हार्न के 81, जातिसूचक के 153 चालान हुए।
00000000
.लोग नियमों का पालन करें इसके लिए यातायात महीने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए गए। फिर भी हादसों में लोगों की जान चली गई। अगर लोग नियमों के प्रति जागरूक होंगे तो हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

-दुष्यंत कुमार, यातायात प्रभारी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें