फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धोखाधड़ी से जमीन हड़पने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

गांव नंदपुर बीटा निवासी दुष्यंत कुमार ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके दादा के तीन पुत्र थे। दादा की मृत्यु के बाद उनके पिता के हिस्से में 20 बीघा जमीन आई थी। उनके पिता के पांच पुत्र हैं, जिससे प्रत्येक के हिस्से में चार-चार बीघा जमीन आई।
दुष्यंत कुमार ने बताया कि एक भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी के नाम संपत्ति दर्ज हो गई। वहीं, उनके भाई नेपोलियन ने शादी नहीं की थी। उसकी भी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद मंजू त्यागी ने खुद को नेपोलियन की पत्नी बताकर विरासत का वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि फर्जी दस्तावेज लगाकर जमीन अपने नाम विरासत में दर्ज करा ली गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मंजू त्यागी, विशाल त्यागी और लोमेश त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें