फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लोहे के जाल से दबकर घायल बालक की इलाज के दौरान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रचैटा में लोहे के जाल से दबकर घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की शाम बच्चों के साथ खेल रहा दस वर्षीय शाहवान छिपने के लिए मस्जिद में गया था, जहां दीवार से लगाकर रखे गए लोहे के जाल पर चढ़ने लगा। अचानक जाल जमीन पर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर वह घायल हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर सूचना दी, तो आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे और जाल के नीचे दबे बालक को बाहर निकालकर पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से रेफर किया गया। सोमवार की देर रात इलाज के लिए उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार की दोपहर परिजनों ने बालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें