फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध लैब संचालक ने मेडिकल स्टोर में घुसकर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौली निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के एक फर्जी लैब संचालक ने उसके मेडिकल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव कुमार के अनुसार गांव में उनका मेडिकल स्टोर है और उनके भाई डाॅ. हिमांशु शर्मा एमबीबीएस हैं, जो शाम पांच से रात नौ बजे तक चिकित्सा कार्य करते हैं। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति अवैध रूप से खून की जांच की लैब चला रहा है और मेडिकल स्टोर पर आकर सैंपल दिलवाने का दबाव बनाता है। मना करने पर वह धमकी देता है।
पीड़ित का कहना है कि रविवार रात करीब नौ बजे आरोपी अपने पिता, छोटे भाई और कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचा। उन्होंने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए दुकान बंद कराने की धमकी दी, इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें