फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर में मध्य गंगा नहर के नजदीक मंगलवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरशीश निवासी रोजगार सेवक गामा सिंह यादव (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरशीश निवासी गामा सिंह यादव की पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे बाइक के करीब टायर बदलवाने के लिए बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर गए थे। घर वापस आते समय गांव करीमपुर घेर में स्थित मध्य गंगा नहर के नजदीक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पति घायल होकर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने डायल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मुरादाबाद रेफर किया गया। अपराह्न 3:15 बजे उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटी छोड़ गया। पुलिस ने मौके से डीसीएम और बाइक को कब्जे में लिया। डीसीएम के चालक को भी हिरासत में लिया है। हालांकि, घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
00000
रोजगार सेवकों में शोक की लहर
गांव लहरशीश निवासी रोजगार सेवक गामा सिंह यादव की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो जाने से ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवक में शोक की लहर हैं। सिहावली के रोजगार सेवक बृजेश कुमार ने बताया कि वह मिलनसार व्यक्ति थे। इस कारण उनकी याद हमेशा आएगी।
विज्ञापन

0000
डीसीएम चालक को मारपीट से बचाने के लिए किया बंद
गांव करीमपुर घेर में जिस डीसीएम से हादसा हुआ, उसके चालक को कुछ समझदार ग्रामीणों ने पकड़कर नजदीक के ही तीन मंजिल मकान में बंद कर दिया था। ताकि लोग मारपीट न करें। हालांकि, वह भीड़ को देखकर ऊपर से कूद पड़ा और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
0000
सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौत हुई है। परिजनों के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-संत कुमार सिंह, कोतवाल, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें